Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
12-Jul-2022 02:26 PM
JHARKHAND: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार और झारखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी पहले देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन आज पीएम मोदी ने किया। पीएम मोदी के देवघर पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। झारखंड को 16 हजार 800 करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। पीएम मोदी ने 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देवघर के बाद अब झारखंड में दो एयरपोर्ट हो गये है। पहला रांची और दूसरा देवघर एयरपोर्ट लेकिन आने वाले समय में तीन और एयरपोर्ट जुड़ जाएंगे। बोकारो, दुमका और जमशेदपुर एयरपोर्ट के बाद झारखंड में अब जल्द ही 5 एयरपोर्ट हो जाएंगे।
इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एयरपोर्ट बनता है वहां आर्थिक विकास शुरू हो जाता है। देवघर के विकास के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। पीएम मोदी ने भारत को भारत के साथ जोड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने हवाई अड्डे की परिभाषा को बदल कर रख दिया है।
सिंधिया ने कहा कि 141 दिनों में देश में 67 हवाई अड्डे बनाए गये हैं। आने वाले दिनों में देवघर एयरपोर्ट को रांची, पटना और दिल्ली से जोड़ा जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि हवाई चप्पन पहने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज पर चढ़े और हवाई अड्डा हवाई चप्पल पहने वाले के पास जाए। यही पीएम मोदी का सपना है।