Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
07-Aug-2025 03:07 PM
By First Bihar
JHARKHAND: झारखंड के कई जिलों में मौसम ने कहर बरपाया है। बुधवार को पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित जोलहाबिगहा गांव में खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतका की पहचान ओकिदा खातून (40), रेशमी बीबी (35) और रजवी बीबी (40) के रूप में हुई है।
लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने जानकारी दी कि प्रत्येक मृतक के परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी बारिश के दौरान सुरक्षित जगह चले जाएं। इस दौरान खेत में काम करने से बचे। पिछले कुछ दिनों में झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की संख्या 18 हो गयी है।
अब तक पलामू जिले में ही कुल 4 लोगों की मौत हुई है। वही खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में 2 लोगों की जानें गई है। चाईबासा में 1 व्यक्ति की मौत ठनका गिरने से हुई है। खूंटी जिले के ईंचा ओंगाटोली गांव में 35 वर्षीय किसान फिलीप आइंद और उनके ढाई वर्षीय बेटे अमन आइंद की वज्रपात से मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। खेत से बैल चराकर लौटते समय दोनों पर बिजली गिरी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।