Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Apr-2025 06:19 PM
By First Bihar
Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव की है। जहां मंगलवार की दोपहर नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में चार बच्चे डूब गये और चारों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अवधेश राम के 8 साल के पुत्र लक्की कुमार,संतोष राम के 12 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार, बाबूलाल के 16 वर्षीय पुत्र नारायण चंद्रवंशी और 13 वर्षीय हरिओम चंद्रवंशी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि चारों बच्चे घर से गहरे गड्ढे में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान किसी को भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा। जिसके कारण एक के बाद एक चारों बच्चे पानी में समां गये। बच्चों की आवाज सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में चारों बच्चों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।