दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
15-Jul-2023 12:08 PM
By First Bihar
JAMSHEDPUR : झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां बिजली के करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। ये दोनों रिश्ते में मां - बेटी बताए जा रहे हैं। ये लोग लोहे के तार पर कपड़ा सुखाने जा रह थे, तभी इस तार के करंट आने से इनकी मौत हो गई।
दरअसल, पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल स्थित मुसाबनी प्रखंड के सिपाही लाइन में मां बेटी की मौत हो गयी। यहां शनिवार सुबह लगभग 6 बजे लोहे के तार पर कपड़ा सुखाने के क्रम में उसमें करंट आने से बासो सोरेन (60 वर्ष) और उनकी बेटी मालती सोरेन इसकी चपेट में आ गये। इस घटना को लेकर परिजन सुमन और शबनम ने बताया कि - सुबह उनकी नानी लोहे के तार पर जब कपड़ा सुखा रही थी, उसी वक्त वह अचानक तार पर कपड़े डालते ही बेहोश होकर गिर गईं। इसी दौरान उनकी मौसी मालती उन्हें बचाने गई तो वो भी करंट की चपेट में आ गईं। इस घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोग लकड़ी का डंडा लेकर पहुंचे ताकि बिजली के तार से उनको अलग किया जा सके।
बताया जा रहा है कि, मां और बेटी मूल रूप से गुड़ाबांधा प्रखंड के रहने वाले हैं वो वो अपनी तीन बेटी और दो नतिनी के साथ मुसाबनी एक नंबर में रहते थे। उनकी बड़ी बेटी की दो बेटी और एक बेटा है। पुत्री जमशेदपुर में रहकर काम करती है और बेटा हैदराबाद में काम करने गया हुआ है। फिलहाल स्थानीय लोगों की ओर से कोई मुआवजे की पहल नहीं की गई है।
मालूम हो कि, मुसाबनी में एक साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें एक अंचल कर्मचारी अपने घर में बिजली के करंट की चपेट में आ गये थे। एक सप्ताह पूर्व उपायुक्त ने भी एक विभागीय जिला स्तरीय बैठक में बरसात को देखते हुए घरों में कपड़ा सुखाने के लिए उपयोग किये जाने वाले लोहे की तार को घातक बताया था। डीसी ने इसे जानलेवा करार देते हुए बिजली विभाग को इसका प्रचार प्रसार करने के लिए कहा था। साथ ही सभी प्रखंड को भी लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाने की बात कही है. लेकिन बिजली विभाग और प्रखंड पदाधिकारी ने इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की है।