Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
17-Jan-2025 07:10 PM
By First Bihar
Champai Soren in Hospital: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लड प्रेशर और लूज मोशन से जुड़ी परेशानियों के बाद चंपई सोरेन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी शेयर की.
अपने पोस्ट में चंपाई सोरेन ने लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है. अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं, बहुत जल्द, पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा.
इस बीच झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईश्वर से आपके कुशल स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं. आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर अग्रसर हों, ऐसी कामना है.