ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / jharkhand / दुमका के 'रण' में महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट हेमंत सोरेन, पिता से आशीर्वाद...

दुमका के 'रण' में महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट हेमंत सोरेन, पिता से आशीर्वाद ले किया नॉमिनेशन

29-Nov-2019 02:22 PM

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दुमका विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।नॉमिनेशन से पहले  प्रदेश के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और अपनी मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रदेश की उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हुए। हेमंत इस बार दो-दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

हेमंत के नॉमिनेशन के बाद दुमका एक बार फिर हॉट सीट बन गया है। यहां से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन कई बार चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं।इस बार हेमंत सोरेन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत दुमका के अलावा बरहेट से भी चुनाव लड़ेंगे। बरहेट से वह 2 दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष ने वर्ष 2014 का चुनाव साहिबगंज जिला के बरहेट विधानसभा सीट से ही जीता था।

दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर पांचवें और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। गौरतलब है कि पांचवें और आखिरी चरण के लिए 26 नवंबर से नॉमिनेशन शुरू हुआ। 3 दिसंबर तक प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर सकेंगे। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले पायेंगे। 6 दिसंबर को ही उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिह्न दिया जाएगा।