Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय
18-Jan-2024 12:08 PM
By First Bihar
DEVGHAR : झारखंड में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला देवघर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात अपराधियों ने बच्चे और उसकी मां की गला दबाकर की निर्मम हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से जहां जसीडीह थाना इलाके के घोरलास स्थित बघोड़ी में अज्ञात बदमाशों ने 12 वर्ष के बच्चे समेत उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं घर के भीतर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। इसमें से कुछ कागजात भी गायब बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में मृतका के घरवालों का दावा है कि, पैसों की लेन देन को लेकर आस पास के गांव के लोगों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मृतिका का नाम मीनी देवी है जो जसीडीह थाना इलाके के ही सरासनी की रहने वाली है और घोरलास के बघोड़ी में अपना मकान बनाकर पति और बेटे के साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है कि मृतका मीनी देवी का पति रात के वक़्त टोटो रिक्शा चलाता है और मीनी देवी अपने गांव और आसपास में सूद-ब्याज पर पैसे उधार देने का कारोबार करती थी। घर से बाहर गया था। घरवालों के मुताबिक जिस डायरी में मिनी देवी पैसों के लेन देन का हिसाब रखती थी। वह भी मौके से गायब मिला हैं। इस दौरान बच्चे की हत्या बड़े बेरहमी से की गई है। बीती रात इलाके में हल्की बारिश भी हुई थी और बच्चे के कपड़े भी भींगे हुए थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नारायण दास के साथ जसीडीह थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।