मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Apr-2021 10:09 AM
DESK : कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक की अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि विधायक का आक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया है और उनके फेफड़े में भी संक्रमण की शिकायत है.
जानकारी के अनुसार, झारखंड में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक इंद्रजीत महतो की तबीयत अचानक से बहुत ख़राब हो गई जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती सिंदरी के भाजपा विधायक को पहले सड़क के रास्ते एंबुलेंस से बोकारो लाया गया और वहां से फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है.
बता दें कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के दौरान महतो की तबीयत खराब हुई थी और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उन्हें 12 अप्रैल को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उनका आक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया. उनके फेफड़े में भी संक्रमण की शिकायत है. इसे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी. इसके बाद तुरंत उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है.