ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / jharkhand / झारखंड चुनाव में कूदे ओवैसी : कांग्रेस से पूछा- बाबरी मस्जिद गिराने वाली...

झारखंड चुनाव में कूदे ओवैसी : कांग्रेस से पूछा- बाबरी मस्जिद गिराने वाली शिवसेना से क्यों किया निकाह

30-Nov-2019 06:27 PM

JAMSHEDPUR : ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र मुद्दे पर झारखंड की चुनावी राजनीति को गरमा दिया है।अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जमशेदपुर पहुंचे ओवैसी ने कहा कि भारत का मुसलमान कांग्रेस पार्टी से जवाब चाहता है कि वह बताये कि बाबरी मस्जिद को गिराने वाली शिवसेना के साथ उसने निकाह क्यों किया।

उन्होंने जमशेदपुर पश्चिमी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता का नाम लेते हुए कहा कि वे बताये कि इनकी कांग्रेस पार्टी ने कौन-सी शरीयत को मानकर उस शिवसेना, जिसके सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि हां, हमने मस्जिद गिरायी और ईंटें उठाकर ले आये, के साथ समझौता किया। झारखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में एआइएमआइएम ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़े नहीं किये, तो यहां भाजपा के प्रत्याशी कैसे जीत गये। देश में मुसलमानों की बर्बादी के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।

ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए कितनी शर्मनाक स्थिति है कि जिन्होनें गांधीजी को मारा, आज उस विचारधारा के साथ कांग्रेस खड़ी है।  कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी हैदराबाद में आकर सभा को संबोधित कर उन पर वोट बांटने का आरोप लगाते हैं, लेकिन खुद अपने फायदे लिए किस तरह समाज को बांट रहे हैं, इसका जवाब नहीं देते। वहां हमने कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी।

एआइएमआइएम प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की 50-60 गलतियों के कारण आज बीजेपी सत्ता में है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी और जेएमएम जिम्मेदार है। झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का नापाक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता के दिखावे में नहीं आकर हर हाल में बीजेपी को रोकना है।