ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / jharkhand / ECL के दफ्तर में CBI की रेड, 15 हजार घूस लेते PF क्लर्क...

ECL के दफ्तर में CBI की रेड, 15 हजार घूस लेते PF क्लर्क गिरफ्तार

धनबाद के मुग्मा स्थित ECL के क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीआई ने 31 मार्च सोमवार को रेड मारी। छापेमारी के दौरान PF क्लर्क अरविंद कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

31-Mar-2025 05:02 PM

By First Bihar

DHANBAD: झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आए दिन घूसखोर को पकड़ती है। रिश्वतखोरों पर कार्रवाई करती है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार झारखंड के धनबाद जिले में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और घूसखोर को धर दबोचा। धनबाद के मुग्मा स्थित ECL के क्षेत्रीय कार्यालय में सीबीआई ने 31 मार्च सोमवार को रेड मारी। छापेमारी के दौरान PF क्लर्क अरविंद कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 


बता दें कि सेवानिवृत हो चुके इलेक्ट्रीशयन उमेश कुमार सिंह से जल्द पीएफ का भुगतान करने के नाम पर क्लर्क अरविंद कुमार 15 हजार घूस ले रहे थे तभी सीबीआई की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद घूसखोर क्लर्क को ईसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की इस रेड से ईसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय में हड़कंप मच गया।