ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / jharkhand / बिहार में चुनाव जीतने के लिए बाबा के शरण में पहुंचे BJP चुनाव...

बिहार में चुनाव जीतने के लिए बाबा के शरण में पहुंचे BJP चुनाव प्रभारी फडणवीस , जीत के लिए की गुप्त पूजा

30-Sep-2020 08:22 AM

RANCHI: बिहार में विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. अब बीजेपी बिहार में जीत के लिए तंत्र मंत्र का सहारा लेने लगी है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद एक बाबा के शरण में पहुंचे. 

जीत के लिए की गुप्त पूजा

देवेंद्र फडणवीस एक बाबा के पास पहुंचे. इस बाबा का नाम बोरिया बाबा उर्फ हरेराम आचार्य हैं. बाबा के आश्रम में बंद कमरे में गुप्त पूजा की गई. जिससे बिहार में विधानसभा का चुनाव बाबा के आशीर्वाद से जीता जा सके. इस पूजा को लेकर कोई भी बयान देने से देवेंद्र फडणवीस बचते रहे हैं. 

महाराष्ट्र पर भी नजर

देवेंद्र फडणवीस की बिहार के साथ-साथ उनकी नजर महाराष्ट्र की सरकार पर भी है.क्योंकि कुछ दिन पहले ही शिवसेना नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की थी. जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई कि एक बार फिर से महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बन सकती है. 

बिहार में फिर बनेगी सरकार

रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में एक बार फिर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनेगी. चुनाव में दोनों दलों की बड़ी जीत होने जा रही है. एक बार फिर एनडीए की पूर्व बहुमत वाली सरकार बनेगी. बिहार चुनाव में गठबंधन की जीत की कामना को लेकर मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आए हैं.