गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
05-Jun-2022 01:35 PM
RANCHI : सर्वदलीय बैठक के बाद बिहार में जातिगत गणना का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर दिया है. अब जल्द ही इसकी तैयारी भी शुरू की जाएगी. वही बिहार के बाद झारखण्ड में भी जातिगत गणना की मांग शुरू हो गई है. अब आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने इस संबंध में झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख जातीय जनगणना कराने पर फैसला लेने का आग्रह किया है.
सुदेश महतो पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार ने नीतिगत मामले के तौर पर फैसला लिया है कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अलावा कोई जातीय जनगणना नहीं होगी. राज्य सरकार को केंद्र के इस फैसले के बाद अपने स्तर पर जातिगत गणना करें. इसको लेकर पहले भी पत्र लिखा गया है. लेकिन अब तक सरकार इस स्तर पर कोई संतोषजनक पहल होती नहीं दिखायी पड़ रही है.
उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर सभी जाति और धर्म के लोगों की गिनती कराने की सहमति बनाई. वहां के राज्य सरकार इस पर होने वाले खर्च भी उठाएगी. जातीय जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर शुरू से ही इसकी जरूरत को गंभीरता से लिया और सर्वदलीय बैठक कर आपसी सहमति बनायी.