बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
18-Dec-2022 03:21 PM
JHARKHAND: बिहार देशभर में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर लगाने वाला राज्य बन चुका है। बिहार स्मार्ट मीटरिंग में सबसे आगे है जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। झारखंड में अब तक एक भी उपभोक्ताओं तक स्मार्ट मीटर नहीं लग सका है लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गयी है।
राजधानी रांची के मेन रोड, कांके रोड, अपर बाजार सहित कई इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। बताया जाता है कि रांची में कुल साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाने की योजना है। लेकिन पहले चरण में 50 हजार मीटर को प्री-पेड स्मार्ट मीटर में कन्वर्ट किया जाएगा। नये साल से इसकी शुरुआत होगी। 10 जनवरी से इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। डेटा सैंपल सर्वे रिपोर्ट को JBVNL के आईटी सेल ने सही पाते हुए इसे हरी झंडी दिखाई है।
बता दें कि बिहार में स्मार्ट मीटर लोग घरों में लगाना नहीं चाह रहे थे। आए दिन इसका विरोध किया जाता था। लेकिन जब विभाग ने लोगों के कन्फ्यूजन को दूर किया तब सभी ने अपने-अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिये। अब बिहार देशभर में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर लगाने वाला राज्य बन गया है। स्मार्ट मीटर कई मायने में सुविधाजनक है।
जितना का रिचार्ज करेंगे उतनी बिजली का उपयोग कर पाएंगे एक यह सुविधा है। इसमें रिचार्ज कराने की सुविधा ऑनलाइन या एप के माध्यम से होती है। उपभोक्ता ऑनलाइन अपने बैलेंस की स्थिति जान सकते हैं। ऑनलाइन ही मीटर का स्टेट्स भी जान सकेंगे। एंड्रायड एप सिस्टम से घर में कितना लोड है, इसकी जानकारी भी ली जा सकती है।