वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
28-Dec-2023 11:32 AM
By First Bihar
RANCHI: राजधानी रांची में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार पर सवार चार लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित बरियातू बस्ती की है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात काफी तेज गति से जा रही कार ने बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने वाले रूट पर स्थित बरियातू बस्ती के पास बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया था। बिजली के पोल से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।