BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
11-Mar-2021 10:40 AM
DESK : ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक का सुसाइड करने का मामला लखनऊ से सामने आया है. मृतक के पास से एक सुसाइड नोटभी बरामद किया गया है,जिसमें उसने लखनऊ में तैनात आईपीएस पर केस में फंसाने और जेल भेजने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस कमिश्नर ने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हसनगंज के विवेकानंद हॉस्पिटल रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान सचिवालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात विशाल के रुप में की गई है. विशाल रविदास मंदिर के पास रहता रहता था. विशाल के पास से जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है उसमें नॉर्थ जोन में तैनात आईपीएस प्राची सिंह पर झूठे मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया है.
उसने सुसाइड नोट में लिखा कि 'वह आत्महत्या कर रहा है, जिसके लिए जिम्मेदार आईपीएस प्राची सिंह है, जिन्होंने उसका करिअर खराब कर दिया है और इस कदर कि मैं समाज में और परिवार में नजरें नहीं उठा पा रहा है, जिसकी वजह से उसको घुटन हो रही है. साथ ही उसने कहा कि निर्दोष लोगों को जेल ना भेजा जाए. आईपीएस प्राची सिंह ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए अपने प्रमोशन के चक्कर में कई निर्दोषों को सजा दी, मैं बेकसूर था, मुझे सेक्स रैकेट में प्राची सिंह ने फंसाया है. माता-पिता को अपना ख्याल रखने और एलआईसी में जो पैसे मिले उसे अपने मकान के लिए प्रयोग करने की भी बात लिखी है.'
बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को आईपीएस प्राची सिंह ने इंदिरा नगर में स्टाइल इन दी ब्यूटी सैलनू और स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी, इस दौरान 5 महिलाओं को हिरासत में लिया गया था, उनके साथ पकड़े गए विशाल को भी जेल भेज दिया गया था. जेल से छूटने के बाद उसने सुसाइड कर लिया. इस मामले को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पूरी तरह से निराधार बताया हैं.