हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Mar-2021 08:04 PM
DESK: डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। इसलिए लोग उन्हें धरती का भगवान भी मानते है क्यों कि वे लोगों की जान बचाने का काम करते हैं। डॉक्टरों ने एक बार फिर नामुकिन को मुमकिन कर दिखाया है। 20 साल की युवती का जटिल ऑपरेशन कर पेट से 16KG का ट्यूमर निकाला गया है। जो डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। फिलहाल युवती अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को हुए इस जटिल ऑपरेशन में एक प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। कल तक जहां कोई बीमारी तक नहीं पकड़ पा रहा था उसे इन डॉक्टरों ने बखूबी समझा और 20 साल की युवती के पेट का ऑपरेशन कर 16 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। यह ऑपरेशन 6 घंटे तक चली जिसमें डॉक्टरों को सफलता मिली। डॉक्टरों ने बताया कि युवती का वजन 48 किलो था जिसके पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाला गया। यदि समय रहते ट्यूमर नहीं निकाली जाती तो फिर इसे निकाल पाना भी बेहद मुश्कित हो जाता।
भोपाल के राजगढ़ की रहने वाली युवती का वजन 48 किलो बताया जा रहा था जिसके पेट से 16 किलो का ट्यूमर मिलने से डॉक्टर भी हैरान हैं। पेट दर्द और पेट फुलने की शिकायत के बाद वह राजगढ़ में कई डॉक्टरों से मिली लेकिन किसी ने बीमारी नहीं पकड़ा। युवती को उठने-बैठने में काफी परेशानी होती थी। वह काफी परेशान चल रही थी पेट का आकार भी बड़ा हो गया था जिसके बाद थक हारकर वह भोपाल पहुंच गई जहाँ एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका इलाज शुरू किया गया तभी इस बात की आशंका डॉक्टरों को हुई। जिसके बाद रविवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन का डेट निर्धारित किया और 6 घंटे का समय लगने के बाद सफल ऑपरेशन हुआ।