ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / दोस्त की शादी में DJ पर नाचते-नाचते युवक को आया हार्ट अटैक, जमीन...

दोस्त की शादी में DJ पर नाचते-नाचते युवक को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरते ही तोड़ा दम

अधिकांश शादी समारोह में DJ बजाया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसके चलते शादी की खुशियां मातम में तब्दिल होने लगी है। डांस करते-करते पिछले दिनों महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई थी अब एक लड़के की जान चली गयी है।

15-Feb-2025 10:24 PM

By First Bihar

Heart Attack: इन दिनों शादी समारोह में हार्ट अटैक का मामला तेजी से बढ़ रहा है। डीजे की तेज साउंड के चलते देखते ही देखते लोगों की मौत हो रही है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के विदिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था जहां शादी समारोह के दौरान एक महिला डांस करते हुए अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। फिर उनकी मौत हो गई।


 बताया गया कि हार्ट अटैक से उनकी जान गई है। वही मध्य प्रदेश के ही श्योपुर में भी देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक से दूल्हे की जान जाने की आशंका जताई। अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। 


जहां एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दोस्त की बारात में आए 24 साल के अनुज कठेरिया को DJ पर नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी घनश्याम सिंह के बेटे अंकित की बारात शुक्रवार को नगर पंचायत न्योतनी के दयानंद नगर मोहल्ला निवासी गुरु प्रसाद सिंह के घर आई थी।


 दूल्हे के साथी डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान फर्रुखाबाद के हरसिंहपुर शाही गांव निवासी अरविंद कुमार कठेरिया का बेटा अनुज भी डांस कर रहा था। अनुज डांस करते करते अचनाक जमीन पर गिर पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दूल्हे के दोस्त को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़े की मौत से परिजन काफी सदमें में है वही शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी।