Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
19-Apr-2022 08:49 AM
DESK : दिल्ली हिंसा के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब यूपी में अनुमति के बगैर धार्मिक के जुलूस और शोभा यात्रा निकलने पर पाबंदी लगा दी है। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब ऐसी किसी भी यात्रा और धार्मिक जुलूस को निकालने के पहले आयोजकों को इजाजत लेनी होगी। योगी सरकार के इस कदम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में अनुमति के बगैर जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक को कानून व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार का मकसद है कि ऐसी यात्राओं और जुलूस के जरिए किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या ना पैदा हो। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोजक के इजाजत लेकर ऐसी यात्रा और जुलूस को निकाल सकते हैं लेकिन आयोजकों को एफिडेविट देना होगा कि जुलूस या यात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर देश के अंदर अलग-अलग इलाकों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला है लेकिन राज्य सरकार ने इसके बावजूद एहतियातन यह कदम उठाया है। उधर महाराष्ट्र सरकार ने भी शांति बनाए रखने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजाया तो इसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।