ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / कार के बोनट पर बैठकर महिला को रील बनाना पड़ गया भारी, वीडियो...

कार के बोनट पर बैठकर महिला को रील बनाना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल होते ही आ गया 22,500 का चालान

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की दीवानगी एक महिला को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चलती कार के बोनट पर बैठकर रील बनाने वाली महिला पर एक्शन लेते हुए परिवहन विभाग ने भारी भरकम चालान काट दिया।

20-Apr-2025 04:35 PM

By First Bihar

VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला को स्टाइलिश रील बनाना बेहद महंगा पड़ गया। महिला ने चलती कार के बोनट पर बैठकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाई, जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही परिवहन विभाग ने इस पर कड़ा एक्शन लिया और कार के मालिक को ₹22,500 का भारी चालान थमा दिया।


बताया जा रहा है कि महिला ने दो अलग-अलग लोकेशनों पर वीडियो बनायी थी.एक वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शूट किया गया था, जबकि दूसरा औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में बनाया गया था। इन दोनों वीडियो में महिला को चलती कार के बोनट पर खतरनाक तरीके से बैठकर पोज़ करते और रील बनाते हुए देखा गया। जो न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि खुद की और दूसरों की जान को भी खतरे में डालने वाला कृत्य है। महिला का रील्स जैसे से वायरल हुआ इस नजर परिवहन विभाग के अधिकारी की गई। 


वीडियो वायरल होने के बाद ARTO (Assistant Regional Transport Officer) औरैया ने मामले का संज्ञान लिया और कार नंबर UP 79Z 8974 के रजिस्ट्रेशन विवरण निकालकर कार मालिक को तलब किया। जांच के बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई धाराओं में उल्लंघन पाए जाने पर ₹22,500 का चालान जारी कर दिया गया।


इस मामले ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सोशल मीडिया पर रील्स के लिए जान जोखिम में डालने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने भी सख्त संदेश दिया है कि इस तरह की हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इंटरनेट पर लोकप्रियता पाने की होड़ में खुद या दूसरों की जिंदगी को जोखिम में न डालें। यह खबर उन लोगों के लिए जो इस तरह का रील्स बनाते हैं. वो अपनी जान को तो जोखिम में डालते ही है दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। इस तरह का रील्स ना बनाएं नहीं तो आपकी जेब भी ढीली होते देर ना लगेगी।