Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
05-Mar-2026 09:22 PM
By First Bihar
DESK:पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने आज अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के इस्तीफे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं खुद हैरान और परेशान हूं। गवर्नर के इस्तीफे की वजह साफ नहीं हो पायी है। पद से इस्तीफा देने के बाद सीवी आनंद बोस कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। वही लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है।
बता दें सीवी आनंद बोस साढे तीन साल से पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे। गुरुवार को उन्होंने अचानक इस्तीफा देकर सबकों चौका दिया। उन्होंने कहा कि मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया। पश्चिम बंगाल में एक दो महीने के भीतर विधानसभा का चुनाव होने वाला है, इससे पहले राज्यपाल के इस्तीफे से हर कोई हैरान हैं। वही लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस केरल के कोट्टायम के निवासी हैं। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी पी.के. वासुदेवन नायर थे। सीवी आनंद बोस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी थे। यही कारण है कि इनके नाम के पीछे बोस लगा हुआ है। ममता बनर्जी सीवी आनंद बोस के इस्तीफे से हैरान हैं। कहा कि यह सुनकर मैं भी हैरान हूं। सीवी आनंद बोस 1977 बैच के सेवानिवृत आईएएस हैं। 23 नवंबर 2022 को उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था। वे बीजेपी के सदस्य हैं। वो मुख्य सचिव, सचिव और कुलपति भी रह चुके हैं।
पश्चिम बंगाल के गवर्नर के पद से CV आनंद बोस के इस्तीफे पर राज्य मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा, "मैंने इसके बारे में सुना है। मेरे नेता, सीएम ने इस पर ट्वीट किया है। मैं इस पर तब तक कमेंट नहीं कर सकता जब तक मुझे मामला पता न हो क्योंकि मुझे इस मुद्दे के बारे में पता नहीं है...तब तक, मैं सीएम के इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट का समर्थन करता हूं।"