ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / india / ममता बनर्जी की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, BJP ने जारी की...

ममता बनर्जी की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से CM ममता बनर्जी मैदान में हैं।

16-Mar-2026 05:35 PM

By First Bihar

WB ELECTION:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 144 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी ने ममता बनर्जी की सीट पर उतारा है। वो नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। जहां से वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं।


भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी के मैदान में उतरने का निर्णय तृणमूल कांग्रेस के लिए सीधे चुनौती की तरह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी को हराया था। इसके बाद भवानीपुर से टीएमसी विधायक Sovandeb Chattopadhyay ने मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ दी थी, और उपचुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 


BJP की लिस्ट के अनुसार, बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Dilip Ghosh को खड़गपुर सदर से, फायरब्रांड महिला नेता Agneemitra Paul को आसनसोल दक्षिण से और पूर्व राज्यसभा सांसद Swapan Dasgupta को राशबेहारी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसके अलावा कालीगंज से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी, हासन से निखिल बनर्जी, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय और सिलीगुड़ी से शंकर घोष को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।


भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने का फैसला किया है। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को आयोजित की जाएगी। इसी दिन असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे। पिछले 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल रही थी। इस बार चरणों की संख्या घटाकर सिर्फ दो चरण में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

news image

news image

news image

news image

news imagenews imagenews imagenews imagenews image