मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Nov-2020 01:59 PM
DESK: पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने वाला है. लेकिन उससे पहले ही टीएमसी पार्टी में बगावत शुरू हो गई. सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह कई दिनों से ममता बनर्जी से नाराज चल रहे थे. उनको मनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे.
परिवहन मंत्री थे
शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर तैनात थे और बंगाल की राजनीति में बड़ा रुतबा रखते हैं. लेकिन वह चुनाव से पहले बागी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने अपने ममता बनर्जी को इस्तीफा भेजा लिखा है कि मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं. आपने मुझे सेवा का मौका दिया इसके लिए आपका आभार.
प्रशांत किशोर को मनाने की मिली थी जिम्मेवारी
ममता बनर्जी की पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को शुभेंदु अधिकारी के मनाने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई थी. ममता के कहने पर प्रशांत किशोर शुभेंदु के घर पहुंचे. उनके पिता से घंटों बात की, लेकिन शुभेंदु से मुलाकात नहीं हो पाई. उस दौरान वह घर पर नहीं थे. बताया जा रहा है कि वह प्रशांत किशोर से मिलना नहीं चाहते थे. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर को डर है कि अगर शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में गए तो टीएमसी को विधानसभा चुनाव में पूर्वी मेदिनीपुर में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसको लेकर ही उनको मनाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.