खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Dec-2020 02:05 PM
DESK: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा है. इस दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ है. उनके काफिले के कई गाड़ियों पर पथराव हुआ है. इसमें जेपी नड्डा तो सुरक्षित बच गए, लेकिन प्रभारी कैलाश वियवर्गीय और मुकुल राय को चोट आई है. यह हमला डायमंड हार्बर जाते वक्त हुआ है.

टीएमसी के पर हमला का आरोप
जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैं यहां आया हूं, तो रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो इस बात को बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है. आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं. टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है. ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है और बंगाल में कमल खिलने वाला है.
बुलेट प्रूफ गाड़ी के कारण बचा-जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जी, राहुल सिंहा जी को देखिए, इनकी गाड़ियों को देखिए मैं तो इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी. वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो. इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है. विपक्ष को कुचल देने का इनका जो इनका विचार है, मैं इस विचार को कुचलने के लिए आपसे प्रजात्रंत के लिए आह्वाहन करता हूं. बंगाल संस्कृति, सभ्यता के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता बनर्जी ने जिस तरह का कृत्य किया है, जिस तरह से वो सरकार चला रही हैं, उन्होंने बंगाल को आज नीचे लाने का काम किया है. हमें बंगाल को फिर ऊपर उठाना है और सोनार बांग्ला बनाना है. कल से मैं देख रहा हूं यहां प्रशासन नाम की चीज ही नहीं है. अगर केंद्रीय सुरक्षा बल न हो तो बंगाल में घूमना ही मुश्किल हो जाये. मैं समझ सकता हूं कि कार्यकर्ताओं की क्या हालत होती होगी.