हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
17-Jan-2021 04:01 PM
DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इस वक्त की ताजा खबर कोलकाता से आ रही है. वाम दलों ने ऐलान कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक तरफ से लेफ्ट के लिए तृणमूल कांग्रेस से चुनौती है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ऐसे में वाम दलों को लगता है कि अगर वह कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में उतरे तो बेहतर नतीजे आ सकते हैं.
इसके पहले साल 2016 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तब भी वामदलों ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पिछले दफे तृणमूल कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई थी. पश्चिम बंगाल में लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा है कि बंगाल को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच धार्मिक ध्रुवीकरण से बचाने के लिए हम कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. विमान बोस ने कहा है कि हमारे और कांग्रेस के बीच एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर कोई भ्रम नहीं है. विमान बोस ने आगे कहा है कि हम चुनाव साथ लड़ेंगे लेकिन अभी सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है.
बंगाल से आने वाले कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि दोनों पार्टियों ने नैतिकता के तौर पर मान लिया है कि एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा. राजनीतिक समीकरण अगर गठबंधन के साथ रहे तो हम बेहतर परिणाम दे सकते हैं. सीट बंटवारे को कोई मुद्दा मानने से इनकार करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अभी बातचीत जारी है और अंतिम चरण में बातचीत पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.