ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / india / प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

19-Nov-2020 05:20 PM

DESK: चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. हत्या का आरोप टीएमसी पर लगता रहा है. ऐसे में आज बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह घटना कूच बिहार की है.

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. लाठीचार्ज में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को घायल हो गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में आज कूच बिहार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंद बुलाया था और सड़क को जाम कर दिया था. 

कल कार्यकर्ता की हुई थी हत्या

कल तूफानगंज में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प में ही बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई की गई. तूफानगंज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी टीएमसी समर्थकों पर लगा है, लेकिन पार्टी ने इनकार किया है. घटना के बारे में मृतक के भाई ने बताया कि वह कालाचंद कर्मकार बीजेपी में एक पोलिंग बूथ स्तर के सचिव थे. कर्मकार के हत्या के बाद कूच बिहार बीजेपी जिला इकाई के अध्यक्ष मालती रवा रे ने आरोप लगाया है कि कर्मकार को तृणमूल कांग्रेस के अपराधियों ने मारा है. जबकि इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं. उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले भी कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की बंगाल में हत्या हो चुकी है.