Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
12-Mar-2021 03:14 PM
DESK : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब ममता बनर्जी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी साथ मिल गया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान कर दिया है कि बंगाल में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन करेगी और कोई भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी.
बता दें कि इससे पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नबन्ना में मुलाकात की थी और साफ कर दिया था कि कि जहां भी ज़रूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं.आरजेडी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का फैसला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया है, उन्हीं का निर्णय है कि बंगाल में राजद, टीएमसी का समर्थन करे
तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को बंगाल में बढ़ने से रोका जाए.ममता जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे. भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है. हमारी पहली प्राथमिकता भाजपा को बंगाल की सत्ता में आने से रोकना है. तेजस्वी के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने तृणमूल कांग्रेस को समर्थन करने का ऐलान किया है.