ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा

Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा

Viral Video: पत्नी को किराए पर देने की बात कहने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और लोगों ने इसे शर्मनाक और अमानवीय बताया है.

Viral Video

25-Feb-2026 06:12 PM

By FIRST BIHAR

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मनोरंजन के लिए होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने न केवल लोगों को हैरान कर दिया बल्कि नैतिक और मानवीय मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। 


वीडियो में एक युवक खुलेआम यह कहते नजर आ रहा है कि वह अपनी पत्नी को किराए पर देने के लिए तैयार है। युवक कहता है, “भैया, यह मेरी पत्नी है, जो इसे किराए पर लेना चाहे, ले सकता है।” इसके बाद वह अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कहता है कि महंगाई बहुत बढ़ गई है और वह अपनी पत्नी की जरूरतों और खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसी कारण वह किसी और से उसे ‘किराए पर लेने’ की बात करता दिखाई देता है।


वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने इसे शादी जैसे पवित्र बंधन का अपमान बताया, तो कई ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “यह पति नहीं, राक्षस है।” कई लोगों ने इसे समाज में गिरते नैतिक स्तर का उदाहरण बताया। कुछ यूजर्स ने महिला को सलाह दी कि वह ऐसे पति को तुरंत छोड़कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।


हालांकि, कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने का स्टंट भी बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे आर्थिक मजबूरी से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने यह बयान चर्चा और फेम पाने के लिए दिया या वाकई आर्थिक तंगी के कारण ऐसा कहा। लेकिन समाज की प्रतिक्रिया साफ है लोगों ने इस कृत्य को पूरी तरह गलत और निंदनीय करार दिया है।