ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Viral Video: मातम में बदली शादी की खुशियां, घोड़ी पर बैठे दूल्हे की...

Viral Video: मातम में बदली शादी की खुशियां, घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक हुई मौत; वीडियो वायरल

Viral Video: मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घोड़ी पर सवार होकर शादी करने पहुंचे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

15-Feb-2025 06:30 PM

By First Bihar

Viral Video: शादी का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के श्योपुर का है, जहां देखते ही देखते शादी की खुशी मातम में बदल गई। यहां बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के श्योपुर शहर स्थित पाली रोड के जाट हॉस्टल की है। बीते शुक्रवार को धूमधान से एक बारात विवाह स्थल पर पहुंची थी। घोड़ी पर सवार दूल्हा प्रदीप जाट तोरण मारने के बाद जयमाला के स्टेज की तरफ बढ़ रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। घोड़ी पर बैठे दूल्हे का संतुलन बिगड़ता देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।


लोगों ने आनन-फानन में दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारा और उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक से दूल्हे की जान जाने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे के परिवार वालों और लड़की पक्ष के लोगों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। शादी की शहनाई गूंज चीख पुकार में बदल गई।


इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है और दूल्हे के परिवार के लोग भारी सदमे में हैं। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि मृतक प्रदीप जाट NSUI के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे और श्योपुर में उनकी अच्छी पकड़ थी। अचानक उनके मौत से परिवार के साथ साथ पूरे शहर में शोक की लहर है।