ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / वायरल वीडियो: बच्चे ने क्यूट अंदाज़ में टीचर से मांगी थी माफ़ी, मैडम...

वायरल वीडियो: बच्चे ने क्यूट अंदाज़ में टीचर से मांगी थी माफ़ी, मैडम जी ने खुद बताया नाराज़गी का कारण

14-Sep-2022 02:45 PM

DESK: पिछले दिनों टीचर और छोटे बच्चे का एक क्यूट वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें बच्चा टीचर को किस देकर मनाने की कोशिश कर रहा था। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। कोई इसे बिहार के छपरा का बता रहा था तो किसी का कुछ और कहना था। लेकिन, अब महिला टीचर ने खुद इस वीडियो के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया कि बच्चे से नाराज़ होने की वजह क्या थी। 




दरअसल, ये वीडियो प्रयागराज के नैनी इलाके एडीए कॉलोनी में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का है। इस वीडियो पर 13 दिनों में कई करोड़ से ज्यादा व्यूज आए थे। यहां पढ़ाने वाली टीचर का नाम विशाखा त्रिपाठी है, जो नैनी ही इलाके में रहती हैं। विशाखा के टीचिंग करियर को कई साल हो गए हैं। वायरल वीडियो में टीचर बच्चे से नाराज़ दिख रही थी तो वहीं बच्चा टीचर को मनाने के लिए उन्हें कीस दे रहा था। 




टीचर विशाखा ने बताया कि उन्होंने बच्चे को शरारत करते पकड़ लिया था। उन्होंने बाकी टीचर्स की तरह बच्चे को डांट-फटकार नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने कुछ अलग तरकीब अपनाई। टीचर ने बच्चे से कहा कि मैं आपसे बात नहीं करूंगी। आप क्लास में बहुत शरारत करते हो। ये सुनते ही बच्चा भावुक हो गया और अपनी टीचर को मनाने लगा। उसने दोबारा गलती न दोहराने का वादा भी किया। 




विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि मुझे ये वीडियो प्यारी लगी थी इसीलिए मैंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था, लेकिन ये तेज़ी से वायरल हो गया। उन्होंने दूसरे सभी टीचर्स से रिक्वेस्ट किया है कि अगर वे बच्चों को पढ़ाते हैं तो उन्हें डांट-फटकार और मारपीट के बजाय प्यार से समझाए। अगर आप बच्चों को प्यार से समझाओगे तो वे आपकी बात जरूर मानेंगे।