बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
21-Mar-2025 04:04 PM
By First Bihar
Viral Video: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक चाट बेचने वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसकी वजह उसकी शक्ल है, जो मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी से मिलती-जुलती है। वीडियो में एक शख्स चाटवाले के सामने मोबाइल पर अडानी की तस्वीर दिखाता है और चाटवाले से तुलना करता है।
वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, "गौतम अडानी का भाई अंधेरी स्टेशन के पास चाट बेच रहा है, और उधर गौतम अडानी अरबपति बन गए। लेकिन भाई की कोई मदद नहीं की, दुखद।" हालांकि, यह टिप्पणी मजाकिया अंदाज में थी, लेकिन इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। जैसे ही यह वीडियो एक्स पर वायरल हुआ, यूजर्स ने हंसी के इमोजी की बौछार कर दी।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ने इस दावे की सच्चाई परखने की भी कोशिश की। एआई पावर्ड फैक्ट-चेकिंग टूल ग्रोक ने खुलासा किया कि यह चाटवाला अडानी परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखता और महज एक संयोग की वजह से चर्चा में आ गया।
वैसे, यह पहली बार नहीं हुआ जब किसी सेलिब्रिटी का हमशक्ल सुर्खियों में आया हो। हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक व्यक्ति को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं, क्योंकि वह टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क जैसा दिखता था। वीडियो में उसके साथी उसे मजाक में एलन मस्क कहकर बुलाते हैं।