ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Viral News: बोर्ड परीक्षा से पहले...मां की मौत के बावजूद परीक्षा देने...

Viral News: बोर्ड परीक्षा से पहले...मां की मौत के बावजूद परीक्षा देने पहुंची छात्रा , पूरा किया एग्जाम

Viral News: पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ा। उसकी मां की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई,

05-Mar-2025 04:33 PM

By First Bihar

Viral News: पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से एक दिल को दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आई है, जहां परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ा। उसकी मां की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई, हालाँकि  इस गम के बावजूद छात्रा ने हार नही मानी और  परीक्षा देने का निर्णय किया |


श्यामनगर के आतपुर स्थित  एक स्कूल में मंगलवार को ICSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा होनी थी। परीक्षा देने जा रही सृजा सेनगुप्ता अपनी मां सिउली सेनगुप्ता (42) के साथ सोदपुर से ट्रेन से श्यामनगर पहुंची। वहां से वे एक ऑटो में सवार होकर  परीक्षा केंद्र की ओर जा रही थीं, जिसमें कुल 6 लोग सवार थे ,जिनमें तीन परीक्षार्थी और उनके अभिभावक मौजूद थे |

आपको बता दें कि ,जैसे ही ऑटो श्यामनगर के पावर हाउस के पास पहुचीं ही थी  कि, सामने से आ रही एक वैन से जोरदार टक्कर हई, लिहाजा गाड़ी आपस में  टकराकर पलट गयी । इस दुर्घटना में सिउली (छात्रा की माँ) गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद  उन्हें तुरंत भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस भयंकर दुख में डूबी छात्रा ने हिम्मत दिखाई

दर्दनाक हादसे के बावजूद, सृजा ने हिम्मत नहीं हारी और परीक्षा देने का मन बनाया । प्रशासन की मदद से उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया, जहां उसने भारी मन से परीक्षा पूरी की। यह घटना अटूट साहस और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है, जिसने यह साबित किया कि कठिनाइयों के बावजूद इंसान अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।

अन्य परीक्षार्थियों के परिजन भी घायल

इस हादसे में ऑटो में सवार अन्य परीक्षार्थियों के अभिभावक भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की वैधानिक जांच जारी है।

यह कहानी बताती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ निश्चय हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता  है।