ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Viral girl in suitcase : सूटकेस में गर्लफ्रेंड नहीं, अब सामने आया असली...

Viral girl in suitcase : सूटकेस में गर्लफ्रेंड नहीं, अब सामने आया असली सच ...यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

Viral girl in suitcase :सोनीपत स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को सूटकेस से बाहर निकलते देखा गया। इस वीडियो ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए|

13-Apr-2025 03:36 PM

By First Bihar

Viral girl in suitcase : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हरियाणा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी को चर्चा में ला दिया है। वीडियो में एक छात्रा को सूटकेस से बाहर निकलते देखा गया, जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब यूनिवर्सिटी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान अब लोगों के सामने आया है।

छात्राओं की मस्ती बनी वायरल वीडियो का कारण

सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो लड़कियों के हॉस्टल के भीतर कुछ छात्राओं की मज़ाकिया हरकत का नतीजा है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि छात्राएं अपनी दोस्त के साथ मज़ाक कर रही थीं और उसे सूटकेस में बैठाकर हॉस्टल परिसर में इधर-उधर घुमा रही थीं। इसी दौरान यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा मामला

वीडियो में देखा गया कि दो महिला गार्ड् एक सूटकेस को खोल रही हैं, जिससे एक लड़की बाहर निकलती है। यह घटना हॉस्टल के उस हिस्से में हुई जहां सार्वजनिक रूप से आने-जाने की अनुमति होती है और जहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। सुरक्षा कर्मियों को जब सूटकेस पर शक हुआ तब उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूटकेस की जांच की।और ये मामला कैमरे में कैद हो गया |

यूनिवर्सिटी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

यूनिवर्सिटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में शामिल छात्राओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है। साथ ही उन्हें अनुशासन समिति के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह इस तरह की किसी भी गैर-जिम्मेदाराना हरकत को माफ़ नहीं करेगी।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने यह साफ कर दिया है कि यह सिर्फ छात्राओं की मस्ती थी और इसमें कोई आपत्तिजनक या गंभीर बात नहीं है, फिर भी मामला सार्वजनिक हो जाने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।