ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Viral Chatgpt Savage: लड़की ने ChatGPT को दे दिया इतना कठिन टास्क, जवाब...

Viral Chatgpt Savage: लड़की ने ChatGPT को दे दिया इतना कठिन टास्क, जवाब नहीं सूझा तो कह दिया- सिंगल मरेगी तू

14-Apr-2025 07:32 PM

By First Bihar

Viral Chatgpt Savage: घिबली स्टाइल फोटो को लेकर पिछले कुछ दिनों से लोगों में गजब का क्रेज बढ़ा है। हर कोई इसके कार्टून कला से प्रभावित होकर जिसे देखो वो चैटजीपीटी (ChatGPT) के एआई टूल का इस्तेमाल करके अपनी घिबली स्टाइल फोटो क्रिएट कर रहा है, लेकिन बीते दिनों में एक काफी इंट्रेस्टिंग खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, एक लड़की ने भी खुद का घिबली अवतार बनाने की कोशिश की, लेकिन इसके साथ ही उसने चैटजीपीटी को एक ऐसा टास्क भी दे दिया जिससे कथित तौर पर एआई का दिमाग खराब हुआ और वो लड़की के साथ ‘तू-तड़ाक’ पर उतर आया। 


बता दें कि अलीबिया नाम की एक लड़की ने चैटजीपीटी पर खुद की एक सिंगल फोटो अपलोड की, और एआई से उसे घिबली स्टाइल आर्ट में बदलने का रिक्वेस्ट किया। इसके साथ ही अलीबिया ने एआई से यह भी कहा कि वो उनके फोटो के साथ एआई बॉयफ्रेंड के तौर पर एक और बंदे को भी जोड़ दे। चैटजीपीटी ने अलीबिया की यह इच्छा भी पूरी कर दी, लेकिन रिजल्ट देखकर वह खुश नहीं हुईं।  इसके बाद खुद की घिबली आर्ट को बदलने और बॉयफ्रेंड के अवतार को वैसे रखने के लिए एआई को नया फोटो जेनरेट करने को कहा।  


इस पर एआई ने उन्हें जो जवाब दिया, उसे पढ़कर वह भी हक्की-बक्की रह गईं। पहले तो एआई ने नया फोटो जेनरेट करने की नाकाम कोशिश की, लेकिन जब नहीं हो पाया तो फिर ऐसा जवाब दिया कि वह सीधे चेहरे को बदलने में असमर्थ है। इस पर अलीबिया ने मौज लेते हुए लिख दिया, क्या AI बनेगा रे तू? फिर चैटजीपीटी ने जो जवाब दिया, उसकी शायद ही अलीबिया ने कल्पना की थी। चैटजीपीटी ने भी जल्द ही रिप्लाई किया, कि सिंगल मरेगी तू!