ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़ किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन

वेडिंग के बाद बड़ा ऐलान, ‘रनाबाली’ से स्क्रीन पर लौटेगी रश्मिका-विजय की जोड़ी

विजय-रश्मिका की लव स्टोरी 2018 में उनकी पहली फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर शुरू हुई, 8 साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी रचाई। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। पति-पत्नी बनने के बाद अब दोनों पहली बार रनाबाली फिल्म में नजर आएंगे।

27-Feb-2026 03:06 PM

By First Bihar

DESK: 26 फरवरी को Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस जोड़ी को दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद पसंद कर रहे हैं। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगा। जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के कई सुपर स्टार शामिल होंगे। 


शादी के बाद अब फैंस की नजरें उनके फिल्मी करियर पर टिकी हैं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि पति-पत्नी बनने के बाद दोनों पहली बार किस फिल्म में साथ दिखाई देंगे। विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में फिल्म Geetha Govindam के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म ने उनकी जोड़ी को खास पहचान दिलाई। इसके बाद दोनों Dear Comrade में भी साथ नजर आए। 


करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। 26 फरवरी की दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गये। अब शादी के बाद यह जोड़ी अपनी नई फिल्म Runabali में साथ नजर आएंगे। 26 जनवरी को फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था और विजय ने अपने सोशल मीडिया पर इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यायन कर रहे हैं।


‘रनाबाली’ की कहानी 19वीं सदी की उन घटनाओं पर आधारित है, जब अंग्रेजों ने स्थानीय लोगों को ‘जंगली’ और विद्रोही बताकर बदनाम किया था। फिल्म रायलसीमा के इतिहास से जुड़े दबे हुए सच को सामने लाने का प्रयास करती है।फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी रनाबाली की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका ‘जयम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी। विलेन की भूमिका Arnold Vosloo निभा रहे हैं।


‘गीत गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद एक बार फिर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं। अब फैंस की नजर 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी पर बनी हुई है। जिसमें कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की कई हस्तियां शामिल होंगे।