ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / विधानसभा में विपक्षी विधायकों की पिटाई का मामला संसद पहुंचा, RJD सांसद मनोज...

विधानसभा में विपक्षी विधायकों की पिटाई का मामला संसद पहुंचा, RJD सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव

23-Mar-2021 07:14 PM

DELHI : बिहार विधानसभा में आज हुए जबरदस्त हंगामे और उसके बाद विपक्षी विधायकों की पुलिस द्वारा पिटाई का मामला अब संसद जा पहुंचा है। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इस मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है। 24 मार्च को राज्यसभा में चर्चा के लिए मनोज झा की तरफ से कार्य स्थगन की सूचना दी गई है। उन्होंने राज्यसभा के सभापति को इस मामले पर नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग रखी है।

news image

news image

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। मनोज झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे और इरादे के अनुरूप विधानसभा के अंदर इस तरह की अमानवीय पुलिसिया हमले की गूंज 24 मार्च को संसद में भी सुनाई देगी। तैयार रहिये....नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसे मुकम्मल अंजाम तक ले जाकर आपकी विदाई सुनिश्चित करेंगे। 


क्या था पूरा मामला 

दरअसल भारी हंगामे के बीच बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल विधानसभा से पारित हो गया। नीतीश सरकार के बिहार विशेष सशस्त्र के खिलाफ विधानसभा के बाहर से लेकर अंदर तक आज जो कुछ हुआ उसने लोकतंत्र को तार-तार कर दिया। सदन के बाहर पुलिस विधायकों को लात-जूतों से पीट रही थी। उधर सदन के अंदर उससे कम शर्मनाक वाकया नहीं हुआ विपक्षी विधायकों ने आसन से बिल की कॉपी छीनकर फाड़ दी। सदन की कार्यवाही स्थगित हुई और फिर सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट भी हुई। इस मारपीट में राज्य सरकार के दो मंत्री भी शामिल थे। यही नहीं महिला विधायकों के साथ भी महिला पुलिस के द्वारा हाथापाई की गई। महिला विधायकों को भी घसीटकर सदन के बाहर किया गया। वही सदन के अंदर तैनात कर दिये गये बिहार के स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने तेजस्वी यादव के साथ हाथापाई की। सदन के अंदर और बाहर हुए हंगामे पर राज्यसभा सांसद और आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने ट्वीट किया।