महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
13-Mar-2021 11:28 AM
DESK : सदन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी के एक विधायक ने सेनिटाइजर पीकर खुदकुशी की कोशिश की. मामला ओडिशा विधानसभा की है. जहां शुक्रवार को बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत काफी तल्ख रही.
विधानसभा में विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य सरकार पर किसानों से से धान की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा किया. हंगामें के दौरान देवगढ़ से बीजेपी के विधायक रहे सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने सेनिटाइजर पी कर खुदकुशी करने की कोशिश की. विधायक का कहना है कि मंडी से किसानों के धान की खरीद के मसले पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह उन्होंने यह कदम उठाया.
शुक्रवार को सदन में फूड सप्लाई और कंज्यूमर वेलफेयर मंत्री रनेंद्र प्रताप स्वैन सवालों के जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के धान की खरीद के लिए सभी उचित कदम उठा रही है. अगर विधायक ऐसे किसानों को जानते हैं जो अपनी खरीफ की फसल बेचने से वंचित रह गए हैं तो उनकी लिस्ट उपलब्ध कराएं.
फूड सप्लाई और कंज्यूमर वेलफेयर मंत्री रनेंद्र प्रताप स्वैन ने कहा कि 26 फरवरी को कुल 57.67 मैट्रिक टन धान की खरीद 10.53 लाख रजिस्टर्ड किसानों से की गई है. अबतक 11.25 लाख किसानों से 60.40 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद की गई है. इसके बाद बीजेपी विधायक ने तुरंत सेनिटाइजर पी लिया और सुसाइड की कोशिश की.