बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
20-Jan-2025 03:26 PM
By First Bihar
मध्य प्रदेश के रायगढ़ से एक शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. आत्महत्या करने वाले युयक की पहचान रवि कश्यप (27 वर्ष ) के रूप में हुई है. सुसाइड करने से पहले रवि कश्यप ने एक वीडियो रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रवि कश्यप ने दावा किया कि उनकी पत्नी हर पखवाड़े अपने माता-पिता के घर जाती थी और वापस आने के बाद उनके परिवार से झगड़ा करती थी. उन्होंने अपने ससुराल वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन वह अकेले रहना चाहती थी.
वीडियो में रवि कश्यप ने कहा कि मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं. मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं. आखिरी तक मैने कोशिश की कि मेरी पत्नी वापस आ जाए, लेकिन मेरी पत्नी वापस नहीं आ रही है. वो अकेले रहना चाहती है. इसके बाद रवि ने कहा कि मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं. इसका दोषी कोई और नहीं बल्कि मेरी पत्नी और उसके घरवाले हैं.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रवि कश्यप ने रविवार को ब्यावरा कस्बे में अपने घर पर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. ब्यावरा शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो में कश्यप ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुट गई है. छानबीन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.