बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान
24-Mar-2026 02:18 PM
By First Bihar
DESK:उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हुए ब्लास्ट में एक जर्जर मकान पूरी तरह ढह गया। मलबे में दबकर दो की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों मृतक भाई बहन थे।
मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रीति चौधरी और 30 वर्षीय ओमप्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। वहीं दोनों की मां 60 वर्षीया गिरिजा सहनी और एक भाई अमन सहनी बुरी तरह घायल हो गये। दोनों मां-बेटे को आनन-फानन में बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरिजा सहनी अपने तीन बच्चों के साथ लहरतारा स्थित पुराने और जर्जर मकान में रहती थीं। उनके पति आत्मा प्रसाद सहनी का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहा था।
मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे गिरिजा अपने बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप से गैस लीकेज कर रहा था। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया और नाश्ता बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट इतना जोरदार हुआ कि पूरा मकान कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गया और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रीति और ओम प्रकाश की मौत हो गयी, जबकि मां-बेटे बुरी तरह घायल हो गये। जिनका इलाज शुरू किया गया। ।
सिलेंडर ब्लास्ट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मकान पहले से ही जर्जर स्थिति में थी। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर के पाइप में गैस लीकेज को घटना का कारण बताया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। वो अपने-अपने घर में लगे सिलेंडर और उसमें लगे पाइप की जांच में लगे हैं।