ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / नवरात्र पर वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को तोहफा, दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत,...

नवरात्र पर वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को तोहफा, दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत, अब 8 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से कटरा का सफर

03-Oct-2019 10:24 AM

DELHI: नवरात्र के मौके पर केंद्र सरकार ने मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है. इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे. इस ट्रेन से दिल्ली और कटरा की दूरी महज आठ घंटे में पूरी की जा सकेगी. अभी इस दूरी को तय करने के लिए 12 घंटे का समय लगता है.


वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी. इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा. वहीं इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी. वहीं इस ट्रेन की कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी.


इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास हैं. हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं. ट्रेन में 1100 यात्री सफर कर सकते हैं, जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और 5 अक्टूबर से यह ट्रेन रोजाना दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी. वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास का किराया 1630 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के 3015 रुपये हैं.