ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डामटा के पास खाई में गिरी...

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डामटा के पास खाई में गिरी पिकअप, 3 लोगों की मौत

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

14-Apr-2025 11:07 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।


खबरों के मुताबिक पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों के मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।


जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन डामटा के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। गहरी खाई में गिरने के कारण शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।