BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Feb-2025 02:13 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम के पास एवलांच की चपेट में आकर 57 मजदूर बर्फ में दब गए। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर के फटने से ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर काम कर रहे मजदूर बर्फ के नीचे दब गए हैं। बीते कुछ दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद बर्फ के नीचे हाईवे में काम कर रहे 57 मजदूर दब गए। हालांकि घटना के बाद कुछ मजदूर खुद निकल गए। वहीं हादसे के बाद बीआरओ और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
खबरों के मुताबिक इस हाईवे के निर्माण में लगे हुए 57 मजदूर दबे थे। इस घटना के बाद चमोली में सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में जुट गई है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। वहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात शुरू करने के अलावा क्षतिग्रस्त बिजली के लाइनों को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।