ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख
18-Apr-2021 09:19 AM
DESK: पूरे यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी।आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान भी चलाया जाएगा। वही लॉकडाउन को लेकर अस्पतालों में ओपीडी बंद करने का भी आदेश दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए सरकार ने सप्ताह में एक दिन रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। इसी के मद्देनजर कोरोना संक्रमण के चेन को रोकने के लिए आज उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान बिना वजह घर से बाहर निकलने की इजाजत किसी को भी नहीं है। हालांकि जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।
सरकार के बनाए गए गाइड लाइन के तहत आज शादी समाराह भी हो सकेंगे। बंद जगहों पर 50 लोग और खुली जगहों पर 100 लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गयी है वही अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार अयोध्या में रामनवमी का उत्सव मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि रामनवमी के दिन अस्थायी मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला के प्राकट्य मुहूर्त में विशेष आरती और महाभिषेक होगा। गौरतलब है कि मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यह पहली रामनवमी है।
यूपी में शनिवार को कोरोना के जो मामले सामने आए है वो इस प्रकार है।
24 घंटे में 27357 नए मामले सामने आए
अब तक कुल 821054 मामले आए सामने
24 घंटे में 120 लोगों की मौत हो गई
अब तक कुल 9703 लोगों की मौत हुई है
कोरोना के एक्टिव केस- 170059