ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / अयोध्या: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, गंभीर...

अयोध्या: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Acharya Satyendra Hospitalized: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

03-Feb-2025 07:50 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Acharya Satyendra Hospitalized: अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। आचार्य सत्येंद्र दास को हार्ट की समस्या बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आचार्य सत्येंद्र दास को सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्येंद्र दास की तबीयत खराब होने पर उन्हें श्री राम अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी हालत में ज्यादा सुधार न होने के कारण डॉक्टर्स ने  उन्हें तत्काल लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


राम मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास ने आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत के बारे में जानकारी दी। आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने से मंदिर प्रशासन और उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


आपको बता दें कि आचार्य सत्येंद्र दास को राम मंदिर निर्माण के आरंभ से ही मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वह श्रीराम जन्मभूमि के पूजा कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या के निवासी हैं। वे करीब 32 साल से राम लला मंदिर से जुड़े हुए हैं और 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस से पहले उन्होंने यहीं पूजा-अर्चना शुरू की थी।