ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Apr-2026 10:43 PM
By First Bihar
DESK: अमेरिका के F-15E फाइटर जेट के दोनों पायलटों को ईरान से 36 घंटे के भीतर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मेन पायलट को शुक्रवार रात बचाया गया, जबकि एयरमैन यानी वेपन सिस्टम ऑफिसर को शनिवार रात रेस्क्यू किया गया।
अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने एयरमैन को बचाने के लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसमें सैकड़ों कमांडो शामिल थे। इन कमांडो ने ईरान के पहाड़ों में जाकर पायलटों को सुरक्षित निकालने का साहसिक कार्य किया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल अफसर को चोटें आई हैं, लेकिन वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। ट्रम्प ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी और जोखिम भरा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन बताया।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, घायल अफसर तक पहुंचने के लिए अमेरिकी और ईरानी फोर्सेस के बीच लगभग दो दिन तक जिंदगी और मौत की लड़ाई चली। हालांकि इस ऑपरेशन में रेस्क्यू टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ।