BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
14-Apr-2023 06:16 PM
By First Bihar
DELHI: राजधानी दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली के 46 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में बिजली मिलती रहेगी। आप सरकार के इस एलान के बाद कि अब दिल्ली में फ्री बिजली नहीं मिलेगी, इसको लेकर हड़कंप मच गया था। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री के आरोपों के बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी मंजूरी दे दी है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ही फ्री बिजली बंद करने का एलान कर दिया था।
दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को यब एलान किया कि अब उपभोक्ताओं को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार बंद करने जा रही है। सरकार के इस फैसले के बारे में बताते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि, ये योजना दिल्ली एलजी के कारण बंद करनी पड़ रही है क्योंकि उन्होंने फ्री बिजली सब्सिडी वाली फाइल पर साइन नहीं किए हैं।
ऊर्जा मंत्री के इस बयान के बाद अब खबर आई है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने फ्री बिजली सब्सिडी वाली फाइल पर साइन कर दिया हैं। ऐसे में लोग वापस से बिजली सब्सिडी शुरू होने की उम्मीद लगा रहे है। ऊर्जा मंत्री आतिशी के आरोपों पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने ऊर्जा मंत्री को निराधार आरोप लगाने से बचने की सलाह दी है और कहा है कि ऊर्जा मंत्री गलत बयानों से लोगों को गुमराह करना बंद करें।