Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
02-Feb-2025 10:42 PM
By First Bihar
up road accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कार और ट्रेलर की टक्कर में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग की है जहां रविवार की शाम करीब 7:30 बजे एक ट्रेलर और कार की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ संगम में स्नान करने जा रहे थे। तभी यूपी के सोनभद्र में हादसे के शिकार हो गये। बताया जाता है कि चोपन की तरफ से रेणुकूट की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते कार से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गये और उसमं सवार चार लोगों की मौत हो गयी। वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे का शिकार पैदल जा रहा युवक भी हो गया। उसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया जिससे उसकी भी मौत हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान कार सवार छत्तीसगढ़ निवासी 40 वर्षीय असलम खलीफा, 45 वर्षीय रवि मिश्रा, ट्रक चालक 40 वर्षीय उमाशंकर पटेल ऊर्फ गुड्डू मिर्जापुर, इसके अलावे तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।