बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
18-Jan-2025 03:39 PM
By First Bihar
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला कारागार के अंदर एक कैदी द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जेल के अंदर कड़े इंतजाम होने के बाबजूद कैदी ने जिला कारागार के अंदर रील कैसे बनाई, इसे लेकर जेल प्रशासन अब सवालों के घेरे में आ गया है. वहीं रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर कैदी जेल के अंदर अपने रुतबे से जेल के सिस्टम को बौना साबित कर रहे है.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाबजूद जेल के अंदर से रील सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर जेल के अंदर कैदी द्वारा वायरल की गई रील के मामले को तूल पकड़ता देख आनन फानन में जेल अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली सिकंदराबाद में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जेल के अंदर रील बनाने वाला कैदी कादिर बढ्ढा है. कादिर मेरठ के गाँव बढ्ढा का निवासी है. मेरठ में एलएलबी छात्र की हत्या का आरोपी है.
वायरल रील कुछ दिन पूर्व की बताई जा रही है, जब कादिर बुलंदशहर जिला जेल में बंद था. कादिर से जेल में मुलाकात करने आये किसी व्यक्ति द्वारा ये रील बनाने की बात बतायई जा रही है. कादिर बीती 9 जनवरी को बुलंदशहर जेल से जमानत पर छूटकर बहार आया है.
मामले की जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमे एक अपराधी जो मेरठ का रहने वाला है, जिला कारागार बुलंदशहर में निरुद्ध है. इस व्यक्ति से मिलने के दौरान अनाधिकृत रूप से एक रील बनाई गई. इस संबंध में जेल अधीक्षक की तहरीर पर सिकंदराबाद थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.