बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
19-Jan-2025 05:13 PM
By First Bihar
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. मैक्स पिकअप गाड़ी और बस में टक्कर हो गई, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए. इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी बाईपास हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है. घने कोहरे की से विजिबिलिटि काफी कम हो गई थी.
जानकारी के अनुसार घटना आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास पर हुई. यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब जूता फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक मैक्स पिकअप गाड़ी से लौट रहे थे. इसी दौरान मैक्स पिकअप की यात्रियों से बस से टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. मैक्स पिकअप और बस में भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. देर रात्रि हुए हादसे में अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है.
इस भीषण सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को क्षतिग्रस्त वाहनों से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच जुटी हुई है. सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाइवे जाम करने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझबुझा कर हाईवे से जाम खुलवाया. मृतकों में दो लोग आगरा निवासी हैं, जबकि एक मैनपुरी निवासी है.
इस संबंध में एसीपी किरावली गौरव सिंह ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से 20 लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.