ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / जेंडर चेंज कर लड़की से बना लड़का..फिर सहेली से की शादी..अब पत्नी ने...

जेंडर चेंज कर लड़की से बना लड़का..फिर सहेली से की शादी..अब पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, 26 साल बाद परिवार में पैदा हुआ मेल चाइल्ड

UP News: यूपी के शाहजहांपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जेंडर बदलकर लड़की पहले लड़का बनी..फिर उसने अपने दोस्त से शादी की, अब उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।

03-Apr-2025 02:02 PM

By KHUSHBOO GUPTA

UP News: खबर यूपी के शाहजहांपुर से है। जहां शरद सिंह का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था, लेकिन उनके मन और सोच में हमेशा एक पुरुष की भावना थी। जिसके बाद साल 2022 में उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने की  प्रक्रिया शुरू की। इंदौर में उन्होंने सर्जरी करवाकर अपना जेंडर चेंज करवाया और आधिकारिक रूप से पुरुष बन गए।


जिसके बाद 23 नवंबर 2023 को उन्होंने अपनी महिला मित्र सविता सिंह से शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों ने फैमिली प्लानिंग की। अब उनकी पत्नी सविता ने एक बेटे को जन्म दिया है। दरअसल शाहजहांपुर के शरद सिंह का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था। लेकिन बचपन से ही वे लड़कों की तरह रहना पसंद पसंद करते थे, जिससे उनके परिवार और समाज में कई सवाल खड़े होते रहे। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान को अपनाने का साहस दिखाया। 


साल 2021-22 में, उन्होंने अपने जेंडर को बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की। लखनऊ में हार्मोन थेरेपी से उन्होंने शारीरिक परिवर्तन शुरू किया, जिससे उनके चेहरे पर दाढ़ी उग आई और उनकी आवाज़ भी भारी हो गई। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी करवाई और आधिकारिक रूप से पुरुष बन गये। 27 जून 2023 को तत्कालीन जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने उन्हें शरद सिंह के नाम से जेंडर बदलवाने का प्रमाण पत्र जारी किया।


जिसके बाद 23 नवंबर 2023 को उन्होंने अपनी महिला मित्र सविता सिंह से विवाह कर लिया। दोनों ने समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए फैमिली प्लानिंग की और उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। यह न केवल शरद और सविता के लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। शरद सिंह ने इस खुशी को साझा करते हुए कहा, मेरी पत्नी सविता सिंह ने जो सपना 10-15 साल पहले देखा था, आज वह साकार हुआ है। हमारे परिवार में 26 साल बाद बेटे का जन्म हुआ है। परिवार में बेटे के जन्म के बाद लोग खुशी मना रहे हैं साथ ही शरद पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं।