बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
31-Dec-2019 11:03 AM
LUCKNOW: पूरे देश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. भीषण ठंड से लोग बेहाल हैं. यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. ठंड और कोहरे की मार से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तर प्रदेश में ठंड से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मथुरा, सोनभद्र, आगरा का तापमान लगातार घट रहा है. मेरठ, अलीगढ़, आगरा समेत कई जगहों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया है. ठंड के कारण प्रदेशभर में 84 लोगों की जान चली गई है.
ठंड के साथ घने कोहरे का असर ट्रेन और विमानों पर भी पड़ रहा है. कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं तो उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. कानपुर और बुंदेलखंड में भी शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है. शहर में सोमवार को अधिकतम 9.6 जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मध्य यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में ठंड से 45 लोगों की जान चली गई तो कानपुर में 22 लोगों की मौत हो गई. वेस्ट यूपी में शीतलहर से सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई.